{"_id":"699edce80454297328099f7e","slug":"video-preparations-are-in-full-swing-for-samana-morcha-on-february-27-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: 27 फरवरी के समाना मोर्चा को लेकर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: 27 फरवरी के समाना मोर्चा को लेकर तैयारियां तेज
27 फरवरी को प्रस्तावित समाना मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी।
पंधेर ने कहा कि प्रदर्शन “स्टॉप पुलिस कोएर्शन” के मुद्दे को लेकर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि हाल के दिनों में पुलिस द्वारा अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों और समर्थकों की ओर से 27 फरवरी को डीसी कार्यालय, अमृतसर का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा।
वहीं, जिला प्रशासन ने भी प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीसी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।