Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Preparations complete at Darbar Sahib for the first Prakash Parv of Sri Guru Granth Sahib Ji
{"_id":"6aa27c2d58bbcbace8093265","slug":"video-preparations-complete-at-darbar-sahib-for-the-first-prakash-parv-of-sri-guru-granth-sahib-ji-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर दरबार साहिब में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर दरबार साहिब में तैयारियां पूरी
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर सचखंड श्री दरबार साहिब में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम प्रकाश पर्व 12 सितंबर, शनिवार को श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा।
समारोह को लेकर गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कर दिए गए हैं। 12 सितंबर को सुबह छह बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद शब्द कीर्तन और अरदास होगी। अरदास के उपरांत पांच प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन सजाया जाएगा। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होते हुए सचखंड श्री दरबार साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा।
सचखंड श्री दरबार साहिब के मैनेजर मेजर सिंह ने बताया कि प्रथम प्रकाश पर्व में शामिल होने वाली संगत की सुविधा के लिए आवास, लंगर और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संगत से अपील की कि वे प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु घर पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक समागम में श्रद्धा के साथ शामिल हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।