{"_id":"699aaeebb616853e69043c16","slug":"video-protests-against-haryana-cms-visit-to-amritsar-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध, आप विधायकों ने बांधी काली पट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध, आप विधायकों ने बांधी काली पट्टियां
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अमृतसर दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा से पहले आप नेताओं ने सिर पर काली पट्टियां बांधकर अपना रोष जताया और काफिले के सामने नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने “केंद्र सरकार मुर्दाबाद” और “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। आप नेताओं का आरोप था कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पंजाब के साथ भेदभाव और धक्केशाही कर रही है।
इस मौके पर आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर और जीवन ज्योत कौर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि जब केंद्र सरकार ने पंजाब का आरडीएफ (ग्रामीण विकास फंड) रोक रखा है तो मुख्यमंत्री किस आधार पर पंजाब आकर सभा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडीएफ फंड रोकने का उद्देश्य राज्य के गांवों के विकास कार्यों को प्रभावित करना है।
आप नेताओं ने कहा कि यह नीति पंजाब विरोधी है और पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पंजाब के अधिकारों की रक्षा नहीं होती, तब तक केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।