{"_id":"6a0bfa68a9b6684b7f0e77e0","slug":"video-residents-of-verka-fed-up-with-power-cuts-staged-a-gherao-of-the-sdos-office-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वेरका में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया एसडीओ दफ्तर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेरका में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया एसडीओ दफ्तर का घेराव
अमृतसर के वेरका क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में बार-बार बिजली कट लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में घरों के बिजली उपकरण बंद पड़े हैं, वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने कहा कि कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।