{"_id":"699aaef884c5488ea80593df","slug":"video-sad-rally-at-khasa-dana-mandi-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"खासा दाना मंडी में शिअद की रैली, सुखबीर बादल ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खासा दाना मंडी में शिअद की रैली, सुखबीर बादल ने सरकार पर साधा निशाना
अमृतसर के अटारी–वाघा रोड स्थित खासा दाना मंडी में रविवार को शिरोमणि अकाली दल की विशाल रैली आयोजित की गई। रैली में पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल, वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और गुलजार सिंह रणीके समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नेताओं ने इसे पार्टी की राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन बताते हुए राज्य सरकार पर तीखे हमले किए।
मीडिया से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश की बजाय अन्य राज्यों में अधिक समय बिता रहे हैं और कानून-व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह विभाग संभालने के बावजूद चार वर्षों में सुरक्षा को लेकर कोई ठोस समीक्षा बैठक नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब नेतृत्व ही जमीनी स्तर पर सक्रिय नहीं होगा तो प्रदेश कैसे आगे बढ़ेगा।
गैंगस्टरवाद के मुद्दे पर बादल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अकाली दल की सरकार बनते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि देश या विदेश में बैठे गैंगस्टरों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा और उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।
वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया ने महिलाओं से किए गए आर्थिक सहायता के वादों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि खातों में राशि डालने के दावे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। महिलाओं को वोट बैंक समझना अपमानजनक राजनीति है, जिसे पंजाब की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
रैली में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए नेताओं ने दावा किया कि पार्टी आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।