{"_id":"6992f7164ca9943e59053ce6","slug":"video-sakha-natao-ka-aarapa-nakhal-gapata-sarafa-mahara-asal-sajashakarata-thall-ma-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिख नेताओं का आरोप: निखिल गुप्ता सिर्फ मोहरा, असली साजिशकर्ता दिल्ली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख नेताओं का आरोप: निखिल गुप्ता सिर्फ मोहरा, असली साजिशकर्ता दिल्ली में
शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान और दल खालसा के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए। मन्न ने कहा कि अमेरिका में गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश मामले में पकड़ा गया निखिल गुप्ता महज एक मोहरा है, जबकि असली साजिशकर्ता दिल्ली की उच्च राजनीतिक व प्रशासनिक नेतृत्व में बैठे हैं।
मन्न ने आरोप लगाया कि ‘सीक्रेट सर्विस फंड’ का ऑडिट नहीं होता और इनका दुरुपयोग विदेशों में सिख नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने रॉ और केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए।
नेताओं ने हरदीप सिंह निजार और अवतार सिंह कंडा की मौत को भी संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
दल खालसा नेताओं ने आशंका जताई कि पंजाब में गैंगस्टरवाद की आड़ में सिख एक्टिविस्टों को निशाना बनाया जा सकता है। साथ ही 21 फरवरी को मोगा और 29 अप्रैल को बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का एलान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।