{"_id":"6a7add3f2035c004ed0f1e77","slug":"video-sgpc-holds-the-rights-to-gurbani-broadcast-giani-kuldeep-singh-gadgaj-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरबाणी प्रसारण का अधिकार एसजीपीसी के पास: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरबाणी प्रसारण का अधिकार एसजीपीसी के पास: ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने गुरबाणी के लाइव प्रसारण को लेकर चल रहे विवाद पर स्पष्ट किया कि श्री दरबार साहिब से गुरबाणी के प्रसारण संबंधी किसी चैनल या संस्था को अपनी मर्जी से निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। प्रसारण की व्यवस्था और इससे जुड़े फैसले लेने का अधिकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पास है।
उन्होंने कहा कि गुरबाणी सर्वसाझी है, लेकिन इसके प्रबंधन, मर्यादा और सम्मान की जिम्मेदारी एसजीपीसी की है। कोई भी चैनल गुरबाणी का प्रसारण करना चाहता है तो उसे एसजीपीसी से अनुमति लेनी होगी। बिना मंजूरी प्रसारण करना उचित नहीं है।
जत्थेदार ने एसजीपीसी के प्रस्तावित आधिकारिक चैनल को जल्द शुरू करने की जरूरत बताते हुए कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को मंजूरी संबंधी मामला भेजा गया है। केंद्र को जल्द अनुमति देनी चाहिए।
उन्होंने बंदी सिंहों की रिहाई और पैरोल के मुद्दे पर भी सरकारों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने भाई जगतार सिंह हवारा को अपनी बुजुर्ग मां से मिलने के लिए पैरोल देने की मांग करते हुए कहा कि बेटे का मां से मिलना मानवीय अधिकार है। उन्होंने पूरे पंथ से निशान साहिब के नीचे एकजुट होकर चढ़दी कला के लिए काम करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।