{"_id":"6a14046270a2daa1950c500f","slug":"video-speaking-on-rising-fuel-prices-mla-kuldeep-dhaliwal-says-close-your-doors-to-the-bjp-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईंधन की बढ़ी कीमतों पर बोले विधायक कुलदीप धालीवाल- भाजपा के लिए घरों के दरवाजे बंद करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन की बढ़ी कीमतों पर बोले विधायक कुलदीप धालीवाल- भाजपा के लिए घरों के दरवाजे बंद करो
अमृतसर में आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसानों, पंजाब और आम जनता के खिलाफ हैं तथा पिछले दिनों ईंधन की कीमतों में हुए इजाफे ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
धालीवाल ने कहा कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दी थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ेंगे और अब वही हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक नीतियों और बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाले फैसलों का खामियाजा देश की जनता भुगत रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में मामूली बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दामों में भारी वृद्धि कर दी गई है। इससे खेती की लागत और बढ़ेगी। धालीवाल के अनुसार महंगे ईंधन का सीधा असर सब्जियों, रोजमर्रा की वस्तुओं और परिवहन खर्च पर पड़ेगा, जिससे आम और मध्यम वर्गीय परिवारों का जीवन और कठिन हो जाएगा।
नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के संदर्भ में उन्होंने पंजाब के मतदाताओं से भाजपा को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा को वोट देना महंगे पेट्रोल और डीजल को समर्थन देने जैसा है। धालीवाल ने दावा किया कि जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और चुनावों में इसका जवाब देगी।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वैट कम करने की बात तो करते हैं, लेकिन यह नहीं बताते कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर कितना बड़ा टैक्स लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों और केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
पंजाब में कानून-व्यवस्था और मजीठा में एएसआई की हत्या के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में धालीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को भी खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपराध और गैंगस्टरवाद के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।