{"_id":"699aaef224fe9bcbd709526a","slug":"video-sukhbir-badals-statement-on-gangster-issue-is-mere-rhetoric-said-kuldeep-singh-dhaliwal-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर मुद्दे पर सुखबीर बादल के बयान महज बयानबाजी- कुलदीप सिंह धालीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर मुद्दे पर सुखबीर बादल के बयान महज बयानबाजी- कुलदीप सिंह धालीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया से बातचीत में सुखबीर सिंह बादल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अटारी में गैंगस्टरवाद खत्म करने को लेकर दिए जा रहे बयान महज राजनीतिक ड्रामेबाजी हैं और जनता अब ऐसे दावों को गंभीरता से नहीं लेती।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हैं और उन्हें अकाली दल की नीतियों की हकीकत मालूम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल के दौरान ऐसी नीतियां अपनाई गईं, जिनसे हजारों युवा गलत राह पर चले गए। उन्होंने कहा कि अकाली सरकारों के समय युवाओं को गैंगस्टरवाद और हिंसा की ओर धकेला गया।
धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल की भारतीय जनता पार्टी के साथ नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ करता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा दिखाई देता है, लेकिन जब बात किसानों और पंजाब के अधिकारों की आती है तो चुप्पी साध लेता है। उन्होंने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को किसान विरोधी बताते हुए अकाली दल से स्पष्ट रुख की मांग की।
इसके अलावा धालीवाल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और 328 स्वरूपों से जुड़े मामले पर भी सुखबीर बादल से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय और पंजाब के लोग इन मुद्दों को नहीं भूले हैं। धालीवाल ने दावा किया कि 2027 में पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।