{"_id":"698ae9d53618bb064b0e4cc3","slug":"video-sunil-jakhar-on-amritsar-tour-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर दौरे पर सुनील जाखड़ के तीखे बयान, किसानों और ड्रोन मुद्दे पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर दौरे पर सुनील जाखड़ के तीखे बयान, किसानों और ड्रोन मुद्दे पर सरकार को घेरा
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को अमृतसर दौरे के दौरान किसानों, केंद्र सरकार के समझौतों और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुलकर बयान दिए। मीडिया से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि वह किसी भी सूरत में किसानों के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती कोई साधारण मुनाफे का व्यवसाय नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत और जीवनशैली से जुड़ा विषय है।
जाखड़ ने किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बिना समझौते पढ़े उसका विरोध करना गलत है और इससे आम लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों के बयान एक जैसे प्रतीत होते हैं।
ड्रोन खतरे को लेकर जाखड़ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एंटी-ड्रोन सिस्टम के नाम पर केवल फोटो खिंचवाई गईं, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। जाखड़ ने कहा कि पंजाब की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।