{"_id":"698eef5a514617ff730d0310","slug":"bharaj-s-allegation-chief-minister-saini-offered-to-join-bjp-bjp-calls-it-baseless-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भराज का आरोप: मुख्यमंत्री सैनी ने दिया भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव, भाजपा ने बताया बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराज का आरोप: मुख्यमंत्री सैनी ने दिया भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव, भाजपा ने बताया बेबुनियाद
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Fri, 13 Feb 2026 03:01 PM IST
Link Copied
संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भाजपा की टिकट देने और बंद कमरे में बैठक का ऑफर का आरोप लगाया है। वीरवार को प्रेसवार्ता में भराज ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया और कहा गया कि उनकी हर मांग पूरी की जाएगी। भराज ने आरोप लगाया कि भाजपा देशभर में चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है। संगरूर की विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने कहा किजब-जब आप सरकार डरती है, तब-तब नया ड्रामा खड़ा करती है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की बदहाली, नशे के मुद्दे पर पूरी तरह असफल नीति और बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर आप सरकार बेनकाब होती है, तो आप तुरंत ऑपरेशन लोटस का नया शिगूफा छोड़ देती है। यह सच्चाई नहीं, बल्कि लोगों का ध्यान भटकाने की राजनीति है। पहले भी वित्त मंत्री, पार्टी प्रधान और वरिष्ठ नेताओं ने डीजीपी के पास जाकर मोहाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसका क्या नतीजा निकला? वे सारे आरोप कहां गए? जांच रिपोर्ट कहां है? सबूत क्यों सामने नहीं आए? अब फिर आप की विधायक नरेंद्र कौर भराज ने वही आरोपों की दुकान खोल दी है। पंजाब की जनता अब केवल आरोप नहीं, ठोस सबूत मांगती है। अगर आपके पास वास्तविक तथ्य हैं तो सार्वजनिक करें। आपसे कौन मिला, कब मिला, क्या पेशकश हुई। सब कुछ सामने रखें। वरना लोगों को गुमराह करना बंद करें और माफी मांगें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।