{"_id":"697f1507cd183d48500a57a5","slug":"ludhiana-industrialists-views-on-the-budget-demand-for-an-increase-in-the-msme-budget-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के उद्योगपतियों की बजट पर राय, MSME बजट बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के उद्योगपतियों की बजट पर राय, MSME बजट बढ़ाने की मांग
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 01 Feb 2026 02:27 PM IST
लुधियाना में ट्रेड एंड इंडस्ट्री संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उद्योगपतियों ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा कि इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया गया विशेष जोर एक सकारात्मक संकेत है, जिससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। हालांकि उद्योग जगत ने MSME सेक्टर के लिए रखे गए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान को नाकाफी बताया। उनका कहना है कि MSME देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए इसके बजट को कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया जाना चाहिए। उद्योगपतियों ने क्रेडिट गारंटी स्कीम को और मजबूत करने, ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने और MSME सेक्टर के लिए ठोस नीतिगत फैसलों की भी मांग की, ताकि रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मजबूती मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।