{"_id":"6a8596e6089e0ad8dc0c7c67","slug":"major-change-in-punjab-bjp-satish-poonia-becomes-new-in-charge-focus-on-organization-ahead-of-2027-elections-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab BJP में बड़ा बदलाव: सतीश पूनिया बने नए प्रभारी, 2027 चुनाव से पहले संगठन पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab BJP में बड़ा बदलाव: सतीश पूनिया बने नए प्रभारी, 2027 चुनाव से पहले संगठन पर फोकस
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 19 Aug 2026 05:14 PM IST
Link Copied
भाजपा ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। सतीश पूनिया राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में मजबूत पकड़ वाले नेता माने जाते हैं। वह हरियाणा में भी पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं। ऐसे में पंजाब की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे संगठन में बेहतर तालमेल, नए सामाजिक समीकरण तैयार करने और चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की उम्मीद है। भाजपा ने हाल में पंजाब में कई प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियां देकर अपना फोकस बढ़ाया है। पूनिया की नियुक्ति को इसी रणनीति की अगली कड़ी माना जा रहा है। बता दें कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में पंजाब से जुड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां देकर अपना सियासी आधार मजबूत करने का संकेत दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में ये नेता अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब में भाजपा का जनाधार और मजबूत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।