{"_id":"69cfa84eeeea0d25df088ce0","slug":"panchkula-municipal-corporation-fd-scam-158-crore-fraud-officer-vikas-kaushik-arrested-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला नगर निगम FD घोटाला: 158 करोड़ की धोखाधड़ी, अधिकारी विकास कौशिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला नगर निगम FD घोटाला: 158 करोड़ की धोखाधड़ी, अधिकारी विकास कौशिक गिरफ्तार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 03 Apr 2026 05:15 PM IST
पंचकूला नगर निगम के बहुचर्चित 158.02 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने कालका नगर परिषद के वर्तमान ईओ (कार्यकारी अधिकारी) और पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन सीनियर अकाउंट ऑफिसर विकास कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने बैंक मैनेजर के साथ मिलीभगत कर न केवल निगम के फर्जी खाते खोले, बल्कि जाली हस्ताक्षरों के जरिये जनता की खून-पसीने की कमाई को निजी बिल्डरों की तिजोरियों में पहुंचा दिया। जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे चौंकाने वाले हैं। जब विकास कौशिक नगर निगम में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात था तभी उसने भ्रष्टाचार की नींव रख दी थी। आरोपी ने कोटक महिंद्रा बैंक (सेक्टर-11) के मैनेजर पुष्पेंद्र के साथ मिलकर मई 2020 में एक फर्जी खाता खोला। इस खाते को वैध दिखाने के लिए तत्कालीन आयुक्त सुमेधा कटारिया (आईएएस) और सीनियर अकाउंट ऑफिसर सुशील कुमार की जाली मोहरें तैयार की गईं और उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए। सिलसिला यहीं नहीं थमा जून 2022 में एक और फर्जी खाता खोला गया जिसमें तत्कालीन डीएमसी दीपक सुरा के जाली हस्ताक्षर किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।