{"_id":"698440e9ed6b64e81a0f5a07","slug":"punjab-weather-update-western-disturbance-active-from-february-9-rain-expected-on-10th-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब मौसम अपडेट: 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 10 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मौसम अपडेट: 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 10 को बारिश के आसार
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Thu, 05 Feb 2026 12:34 PM IST
Link Copied
पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। अमृतसर और पटियाला में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जबकि आदमपुर में यह 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। बठिंडा में 80 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, पटियाला में 7.0 डिग्री, पठानकोट में 6.0 डिग्री, बठिंडा में 4.9 डिग्री, फरीदकोट में 5.0 डिग्री, गुरदासपुर में 6.0 डिग्री और फिरोजपुर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।