{"_id":"6a6db9dd09dc8089b50928c2","slug":"video-177-cases-registered-and-285-accused-arrested-in-moga-in-july-large-quantities-of-narcotics-and-weapons-seized-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में जुलाई में 177 केस दर्ज, 285 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में जुलाई में 177 केस दर्ज, 285 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा और हथियार बरामद
मोगा पुलिस मोगा द्वारा जुलाई महीने में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 177 मुकदमे दर्ज किए गए और 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस ने 4.308 किलोग्राम हेरोइन, 60 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 4325 नशीली गोलियां, 56,900 रुपये ड्रग मनी, 405.750 लीटर ठेका शराब, 3.750 लीटर अवैध शराब, 25,000 लीटर लाहन, 5 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 52 जिंदा कारतूस बरामद किए। नशा विरोधी अभियान के तहत इस महीने 16 CASO ऑपरेशन चलाए गए। “ड्रग हॉटस्पॉट” क्षेत्रों में विशेष तलाशी अभियान के दौरान 32 मुकदमे दर्ज कर 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 1.645 किलोग्राम हेरोइन, 60 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 398 नशीली गोलियां, 9 लीटर ठेका शराब और 15,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई।
4 जुलाई 2026 को चलाए गए “ऑपरेशन प्रहार-3” के तहत मोगा पुलिस ने 29 मुकदमे दर्ज कर 10 बड़े सप्लायर/पैडलर, 11 पीओ, 119 वांछित अपराधियों और 38 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 459 ग्राम हेरोइन, 490 नशीली गोलियां, 8.250 लीटर शराब, 1 बेसबॉल बैट, 1 कृपाण, 3 मोबाइल फोन, 9.5 किलोग्राम तांबे की तार और 2 वाहन बरामद किए गए।
इसके अलावा थाना सिटी मोगा क्षेत्र में हुए ग्रेनेड धमाके की वारदात को ट्रेस करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1 मोटरसाइकिल, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल सहित मैगजीन और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया।
इसी अवधि में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सीनियर कप्तान पुलिस मोगा, सरताज सिंह चहल (IPS) ने बताया कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडां दे पहरेदार” मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 163 मुकदमे दर्ज कर 246 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों में 9 मुकदमे दर्ज कर 10 आरोपियों को पकड़ा गया और भारी मात्रा में शराब व लाहन बरामद की गई। आर्म्स एक्ट के तहत 5 मुकदमे दर्ज कर 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे 5 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 52 कारतूस बरामद हुए। चोरी और लूट के मामलों में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार, कृपाण और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस ने फर्जी पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस वर्दी और नकदी बरामद की गई। मोगा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।