{"_id":"6888c6619905273f8f073b97","slug":"video-actor-kabir-nanda-of-film-ghichpich-come-firozepur-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिल्म घिचपिच के अभिनेता कबीर नंदा पहुंचे फिरोजपुर, बताई फिल्म की खूबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म घिचपिच के अभिनेता कबीर नंदा पहुंचे फिरोजपुर, बताई फिल्म की खूबियां
फिल्म घिचपिच के अभिनेता कबीर नंदा मंगलवार को फिरोजपुर पहुंचे। उन्होंने अपनी फिल्म संबंधी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस फिल्म में बाप और बेटे के रिश्ते को फिल्माया गया है। बाप और बेटे में जब लड़ाई होती है तो मां का किस तरह अपना रोल अदा करती है और मां इसे किस तरह से हल करती है। इस फिल्म में हंसना और रोना जैसे कई सीन है जो देखकर दर्शन को भावुक कर देती है। इस फिल्म में चंडीगढ़ 2001 की भी कुछ ऐसी कहानी है, छोटे-छोटे गांवों से लोग चंडीगढ़ जाकर बसते हैं। उनके जीवन को भी इस फिल्म में फिल्माया गया है। इस फिल्म में तीन नौजवान अपना-अपना रोल अदा करते हैं। नंदा ने कहा कि वह फिरोजपुर के रहने वाले हैं और इसीलिए अपनी फिल्म को फिरोजपुर के सिनेमा घर में लगा रहे हैं ताकि लोग इस फिल्म को देख कर रिश्तों की महत्वता को समझें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।