{"_id":"68aee5ae1f62e3cd15073366","slug":"video-basti-ramlal-and-kilches-dhussi-dam-is-weak-if-it-breaks-then-ferozepur-will-drown-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस्ती रामलाल व किलचे से धुस्सी बांध कमजोर, टूटा तो डूबेगा फिरोजपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती रामलाल व किलचे से धुस्सी बांध कमजोर, टूटा तो डूबेगा फिरोजपुर
फिरोजपुर की बस्ती राम लाल और गांव किलचे के बीच सतलुज दरिया पर बना धुस्सी बांध कमजोर है। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती रामलाल गांव पल्ला मेघा से गांव कामल वाला तक धुस्सी बांध कई जगहों से कमजोर है। जिसे गांव आने वाला और अन्य गांव के लोग इकट्ठे होकर मिट्टी से भरे बैग बांध के साथ-साथ लगा रहे हैं। ये सारा खर्चा ग्रामीण खुद उठा रहे हैं। उनके पास ना तो पंजाब सरकार का कोई नुमाइंदा और जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि दरिया में 30 से 40 फुट गहरा पानी भरा हुआ है। जो बांध के साथ पानी लगा है। कई जगह पर बांध बहुत ही कमजोर है। ग्रामीणों ने संबंधित हलके के एमएलए और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मांग की है कि वह उन्हें डीजल, मिट्टी व जेसीबी मशीन मुहैया करा दें बाकी वे खुद मेहनत कर करके बांध को मजबूत कर देंगे। क्योंकि 7 से 8 किलोमीटर लंबा बांध कई जगह से कमजोर है। यहां से बांध टूटा है तो फिरोजपुर पूरा डूब जाएगा। लोगों को सामान संभालने का भी मौका नहीं मिलेगा। जिस तरह से दरिया में पानी भरा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।