{"_id":"69ce5ed9476d9b27dd080a8a","slug":"video-bjp-protest-in-guru-har-sahai-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय में भाजपा का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय में भाजपा का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में ग्रेनेड हमले का जताया विरोध
फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में वीरवार शाम रेलवे पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भाजपा कार्यकर्ता राणा राय ने कहा कि भाजपा दफ्तर पर हमला करने वाला व्यक्ति बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य का जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार पूरे पंजाब में इस घटना के विरोध में रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भाजपा पार्टी पंजाब सरकार से मांग करती है कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।