हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर टैक्स रेट को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। ट्रक चालकों का आरोप है कि टैक्स की पर्ची मनमाने रेट पर काटी जा रही है, जबकि बैरियर प्रशासन का कहना है कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। इसी कारण वीरवार सुबह ट्रक ऑपरेटरों ने बैरियर पर रोष जताया। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई,जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कराया। ट्रक चालकों का कहना है कि पिछले दिन हुई वार्ता में तय हुआ था कि पर्ची पुराने रेट पर ही काटी जाएगी। लेकिन अब पर्ची अधिक रेट पर काटी जा रही है। यदि कोई ड्राइवर विरोध करता है तो उसे पिछला रेट वसूला जा रहा है। कुछ ट्रक चालकों ने अपनी पर्ची दिखाते हुए इसे सरासर मनमानी करार दिया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रक पर्ची विवाद के चलते आज सुबह ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। गरामौड़ा एंट्री टैक्स से लेकर टोल प्लाजा तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए जाम को जल्द खुलवाया। पुलिस की तत्परता के चलते यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। जाम और पर्ची विवाद के कारण कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले पर्यटक भी प्रभावित हुए। लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि आने-जाने वाले यात्री और व्यापारी परेशान न हों। टोल एंट्री टैक्स बैरियर पर कार्यरत प्रतिनिधि ने बताया कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पर्ची काट रहे हैं। उनका कहना है कि सभी ट्रक और टैक्सी चालकों के साथ उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण है और किसी प्रकार की मनमानी नहीं की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।