{"_id":"686b8b24ba10a7a5c90bc9ea","slug":"video-ferozepur-dig-said-on-abohar-murder-case-new-gangsters-are-being-born-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अबोहर हत्याकांड पर बोले फिरोजपुर के डीआईजी, नए गैंगस्टर पैदा हो रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर हत्याकांड पर बोले फिरोजपुर के डीआईजी, नए गैंगस्टर पैदा हो रहे हैं
फिरोजपुर के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि अबोहर में शोरूम के मालिक को गोलियां दाग हत्या करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा यह गैंगस्टर नए-नए पैदा होते हैं और अपना नाम कमाने के लिए बिजनेसमैनों और दुकानदारों से रंगदारी वसूलते हैं। ऐसे गैंगस्टरों को पंजाब पुलिस पकड़ने का हर तरफ से प्रयास कर रही है। जल्द ही इन गैंगस्टरों को पकड़ा जाएगा। पुलिस ने सभी जगहों पर नाकाबंदी कर दी है।
एक सवाल के जवाब में डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर बिश्नोई नाम की आईडी पर इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही हैं । यह भी देख रहे हैं कि कहीं पुलिस की जांच को भटकाने के लिए इस प्रकार की पोस्ट तो नहीं डाली गई हो। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही उक्त आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। इस मौके पर फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।