सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: After Mahakal became a Lok, offerings increased fourfold

Ujjain Mahakal: भीड़ के साथ बढ़ा बाबा महाकाल का खजाना, दो वर्ष में चार गुना बढ़त, करीब 60 करोड़ पहुंचा आंकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 07 Jul 2025 07:50 AM IST
Ujjain Mahakal: After Mahakal became a Lok, offerings increased fourfold
वैसे तो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। बाबा महाकाल के चमत्कारों के साथ ही मंदिर में प्रतिदिन होने वाली भस्म आरती और बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन से हर कोई उज्जैन आने को लालयित रहता है। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु खुले हाथों से दान भी कर रहे हैं। कोई बाबा महाकाल को सोने चांदी के आभूषण चढ़ा रहा है तो कोई अन्य तरीकों से बाबा महाकाल के दरबार में दान करना चाहता है। मंदिर को मिलने वाला दान भी पिछले चार वर्षों में चार गुना बढ़ गया है।

महाकाल मंदिर में भक्तों की सैलाब बढ़ने लगा है। महाकाल लोक बनने के बाद रोजाना लगभग डेढ़ से दो लाख भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। पहले यह संख्या प्रतिदिन 40 से 50 हजार थी, लेकिन भक्तों की संख्या बढ़ने से मंदिर को मिलने वाला दान भी पिछले चार वर्षों में चार गुना बढ़ गया है। वर्ष 2019-20 में मंदिर को लगभग 15 करोड़ रुपये दान मिला था। वहीं वर्ष 2023-24 में यह बढ़कर 59.91 करोड़ रुपये हो गया। 2024-25 में अब तक 51.22 करोड़ रुपये का दान आ चुका है। यह राशि सिर्फ दान पेटियों में डाले गए दान की है। खास बात यह है इसमें लड्डू प्रसादी, भस्मारती शुल्क दर्शन, शृंगार बुकिंग, आभूषण और अन्य से मिली राशि को नहीं जोड़ा गया है।

महाकाल लोक बनने के बाद ऐसे बढ़ गया दान
महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्री महाकाल लोक वर्ष 2022 के अक्तूबर माह में भक्तों के लिए खोल दिया गया था। उस समय 2021-2022 की दान राशि लगभग 20 करोड़ थी। 2022-2023 में दान राशि बढ़कर लगभग 39 करोड़ हो गई। 2023 से 2024 में दान राशि लगभग 60 करोड़ तो 2024 से 2025 में दान राशि 51 करोड़ 22 लाख 39 हजार 268 रुपए पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहनकर सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में हुए दिव्य स्वरूप के दर्शन

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या
उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। साल 2023 में 5.3 करोड़ लोग उज्जैन आए थे। साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 7.4 करोड़ हो गया है। इसका मतलब है कि एक साल में लगभग 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो वर्षों में 12 करोड़ 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं।

यह भी मिला दान पेटी से
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर की दान पेटी से 64 किलो ऐसे आभूषण हैं, जोकि दानपेटी से कैश के साथ निकले हैं, जिसमें हीरे की अंगूठी, बेशकीमती घड़ियां, डॉलर सहित अन्य देशों की मुद्रा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें-  इंदौर की सड़कों पर सुबह गूंजे विट्ठला-विट्ठला के जयकारे, शाम को ताजियों के साथ गूंजे...या हुसैन...या हुसैन के नारे

ऐसे बढ़ी मंदिर की आय
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर के दान पेटी में आने वाले दान के साथ ही मंदिर की आय और भी स्त्रोतों से बढ़ी है। मंदिर की अपनी लड्डू प्रसादी यूनिट है। लड्डू प्रसाद बेचकर, भोजन शुल्क लेकर भोजन करवाया जाता है। इससे अलग आय होती है, हालांकि ये दोनों ही जगह नो प्रॉफिट नो लॉस वाला मंदिर मानता है। शीघ्र दर्शन 250 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क, 200 रुपये भस्मार्ती दर्शन शुल्क, धर्मशाला बुकिंग शुल्क, शृंगार, ध्वजा बुकिंग, उज्जैन तीर्थ दर्शन बस सेवा, गोशाला से होने वाली आय अलग है।

6 वर्ष में आई इतनी दान राशि
2018 -19 - 16,18,76,445
2019-20 - 15,04,68,572
2020-21 - 09,46,04,472
2021-22 - 19,97,42,018
2022-23 - 38,91,54,901
2023-24 - 59,91,20,297
2024-25 - 51,22,39,270
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एंबुलेंस न मिलने पर ठेलिया से अस्पताल ले गए थे परिजन, घायल ने दम तोड़ा

07 Jul 2025

खेरेश्वर सरैया गंगातट पर बहस के बाद दो युवकों से हुई मारपीट

06 Jul 2025

मुहर्रम पर बाबूपुरवा से जुलूस निकाला गया, हर तरफ या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं

06 Jul 2025

Banswara News: मातमी माहौल में निकले ताजिए, युवाओं ने किया अखाड़ा प्रदर्शन, देखें वीडियो

06 Jul 2025

जूही लाल कॉलोनी से जुलूस उठाया गया, लंगर का आयोजन किया

06 Jul 2025
विज्ञापन

गिरजाघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने रविंदर, VIDEO

06 Jul 2025

चार बच्चों की मां ने चार बच्चों के पिता संग रचाई शादी, देखें सामाजिक बहिष्कार का VIDEO

06 Jul 2025
विज्ञापन

महापौर ने चट्टे पर मारा छापा, चोरी से 11 ई-रिक्शे चार्ज होते मिले

06 Jul 2025

UP Panchayat Election: पुरानी नियमावली से ही होंगे चुनाव,33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित!

06 Jul 2025

Alwar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

06 Jul 2025

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में 40% मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि का निवासियों ने किया विरोध

06 Jul 2025

देवशयनी एकादशी पर हर-हर गंगे के उद्गोष के साथ की महाआरती

06 Jul 2025

बरेली में 32 साल पुराना विवाद जड़ से खत्म, जोगी नवादा में तख्त के जुलूस पर बरसे सौहार्द के फूल

06 Jul 2025

जींद: डिप्टी स्पीकर ने अपने आवास पर सुनी जन समस्याएं

06 Jul 2025

करनाल: एकादशी के अवसर पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

06 Jul 2025

करनाल: गतका प्रदर्शन का हुआ आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

06 Jul 2025

अलीगढ़ के देहली गेट थाना अंतर्गत हाथी पुल के नीचे दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़

06 Jul 2025

Alwar News: जगन्नाथ मेले में सर्पदंश से सर्कस में काम करने वाले कर्मचारी की मौत, आठ बच्चों का पिता था

06 Jul 2025

हिसार : 100 मीटर फ्री स्टाइल में यश जैन ने मारी बाजी

06 Jul 2025

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से जोड़ा जाएगा खाद वितरण कार्य: मंत्री श्याम सिंह राणा

Mandsaur News: मिनी गोवा में गहरे पानी में डूबे कोटा और केशवपुर निवासी दो युवक, एक की मौत, दूसरे को बचाया

06 Jul 2025

Khandwa News: श्रद्धालुओं को सेव टमाटर में परोसा गया मटन, हिन्दू नाम से ढाबा चला रहा मुस्लिम संचालक गिरफ्तार

06 Jul 2025

झज्जर: बाकरा हैड़ में मिले दोनों शवों की हुई पहचान, पुलिस ने दी जानकारी

फतेहाबाद: घोड़े और बाइक की हुई टक्कर, बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल

06 Jul 2025

वाराणसी में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को किया गया याद, देखें VIDEO

06 Jul 2025

कुरुक्षेत्र: गीता की राह पर चलते हुए ज्ञान भक्ति और कर्तव्य की पहचान बनी है भाजपा : ढांडा

06 Jul 2025

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यथार्थकॉन ट्रामा 2.0 सेमीनार में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

06 Jul 2025

पानीपत: इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज ने मुहर्रम पर निकाला जुलूस

06 Jul 2025

सोनीपत: महिला शिक्षिका की स्कूटी में टक्कर मार भागे कार सवार छात्र, सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज

06 Jul 2025

काशी के घाट पर कथक देख मंत्रमुग्ध हुए लोग, VIDEO

06 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed