{"_id":"6adcbbc538edb8e9930e9e6d","slug":"video-filth-and-expired-goods-found-at-a-shop-in-ferozepurs-namak-mandi-a-challan-was-issued-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर की नमक मंडी में दुकान पर गंदगी, एक्सपायरी सामान मिला; चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर की नमक मंडी में दुकान पर गंदगी, एक्सपायरी सामान मिला; चालान काटा
लोगों की सेहत की सुरक्षा के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने शनिवार नमक मंडी में औचक जांच की। इस दौरान लक्ष्मी बिकर पूजा भंडार में सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण में गंभीर खामियां मिलीं। विभाग ने दुकान के मालिक विक्रम सिंह का फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत चालान किया है।
फूड सेफ्टी विभाग के अनुसार, दुकान में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और पूजा सामग्री रखने वाली जगह पर बड़ी मात्रा में चूहों की बीट मिली। कई कंटेनरों और डिब्बों में भी चूहों की बीट पाई गई। खाद्य पदार्थों के आसपास चूहों के पैरों के निशान भी मिले। इसके अलावा कुछ एक्सपायरी सामान भी मौके पर पाया गया। इन खामियों से खाद्य पदार्थों के दूषित होने की आशंका है।
विभाग ने दुकानदार को सफाई, भंडारण और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी खामियां दूर करने के लिए सात दिन का समय दिया है। दुकान में चूहों और अन्य कीटों की रोकथाम करने तथा खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सपायरी और खाने योग्य नहीं रहने वाली वस्तुओं को बिक्री से अलग रखने को कहा गया है। निर्धारित समय में खामियां दूर नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।