{"_id":"6912e1a9e4260e935201faeb","slug":"video-fire-broke-out-in-a-factory-warehouse-in-jida-village-of-bathinda-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा के गांव जीदा में फैक्टरी के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा के गांव जीदा में फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
बठिंडा की गोनियाना मंडी के साथ लगते गांव जीदा में स्थित स्पोर्टकिंग की फैक्टरी के एक गोदाम में आग लग गई है। जीएम राजपाल ने बताया कि फैक्टरी के सभी कर्मचारी जब वहां से चले गए थे, उसके बाद लगभग 6:30 बजे फोन आया था कि फैक्टरी के गोदाम नंबर आठ में आग लग गई है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही फैक्टरी की अपनी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बठिंडा के एनएफएल से बाजाखाना से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।फिलहाल नुकसान के बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह आग पूरी तरह बुझने के बाद ही पता चल पाएगा। जब कॉटन में आग लगती है तो उसके बाद बचा हुआ माल भी किसी काम का नहीं रहता।
फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की वजह क्या थी, क्योंकि इस समय पूरा ध्यान आग बुझाने पर केंद्रित है। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।