{"_id":"6a1cf53b6e8b7afac908ab4d","slug":"video-firing-in-firozpur-over-land-dispute-one-injured-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक जख्मी
फिरोजपुर के गांव खुंदड़ हिठाड़ में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने एक छोटे किसान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें उक्त किसान गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे ममदोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी नाज़ुक हालत देख फिरोजपुर रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही वारदात स्थल पर पुलिस ने पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन सुखचैन सिंह ने बताया कि गांव में पंचायती जमीन पर लगे ट्यूबवेल (बोर) को लेकर विवाद था। उसे शनिवार रात मोबाइल पर काल आई। जब उसने उठाया तो एक व्यक्ति बोला मैं जोनी फाइनेंसर बोल रहा हूं। आरोपी ने कहा मैंने चार मर्डर किए हैं, पांचवां तेरा मर्डर करना है। रविवार सुबह दस बजे आरोपी फार्च्यूनर गाड़ी पर आएं, जिनकी गिनती तीन थीं। उसे पहले पीटना शुरू कर दिया। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसके एक गोली हाथ पर लगी है। किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई। गांव के ग्रामीण इक्ट्ठे होते देख आरोपी अपने हथियार और गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी में से लगभग सौ कारतूस व एक बंदूक मिली है।
सुखचैन ने बताया कि पंचायती जमीन पर ट्यूबवेल लगा है। वहीं पर आरोपी की जमीन है। पंचायत ने निशानदेही करवाई तो ट्यूबवेल उसकी जमीन पर आ गया। इसी बात पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।