{"_id":"6995a13526fe4d34d10a14fa","slug":"video-mla-inaugurated-the-main-gate-of-the-government-school-in-jira-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में विधायक ने सरकारी स्कूल के मुख्य गेट का किया उद्दघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में विधायक ने सरकारी स्कूल के मुख्य गेट का किया उद्दघाटन
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा स्थित शहीद गुरदास राम मेमोरियल सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में करीब 10 लाख रुपये की लागत से बने शानदार मेन गेट का उद्धघाटन विधायक नरेश कटारिया ने किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य शंकर कटारिया भी उपस्थित थे।
यह स्कूल प्रिंसिपल राकेश शर्मा के बड़े भाई और नगर परिषद जीरा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय गुलशन शर्मा की याद में उनके परिवार और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से बनाया गया है। प्रिंसिपल राकेश शर्मा की अगुवाई में आयोजित समारोह के दौरान विधायक कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह मेन गेट सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की जीती-जागती निशानी है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण काम स्वर्गीय गुलशन शर्मा के परिवार और शहर की अलग-अलग समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह की पहल समाज की नई दिशा तय करती है और सरकार भी शिक्षा के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि “मेरे भाई की सोच हमेशा समाज और शिक्षा से जुड़ी रही। आज यह गेट स्टूडेंट्स के लिए नए सपनों और आत्मविश्वास का दरवाजा साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।