{"_id":"6a6b11d031844a748601fb83","slug":"video-mla-inaugurates-road-construction-work-in-moga-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज वार्ड नंबर 6 स्थित धीर कॉलोनी में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा एम.डी.एफ के तहत जारी किए गए फंड से बनने वाली नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ मोगा की मेयर विनय पाल कौर, वार्ड की पार्षद रमनदीप कौर खोसा तथा समाजसेवी सरदार पम्मा खोसा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक शहर और गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि किए गए हर वादे को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड, हर गली और हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मोगा शहर में विकास कार्य लगातार जारी हैं और लोगों की जरूरतों के अनुसार सड़कें, सीवरेज, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य इसी गति से जारी रहेंगे। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य "रंगला पंजाब, विकसित पंजाब" के संकल्प को साकार करना है और जनता के सहयोग से यह लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।