{"_id":"685e30053d1dab2da9061bf6","slug":"video-moga-police-conducted-operation-caso-in-drug-hotspot-area-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में चलाया कासो ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस ने ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में चलाया कासो ऑपरेशन
पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के दिशा निर्देश पर थाना सिटी साउथ के साधावाला बस्ती , इंद्रा कॉलोनी , विद्यांत नगर में ऑपरेशन CASO चलाया। वीरवार की सुबह सुबह 06:00 बजे से 10:00 बजे तक डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह और थाना सिटी के एसएचओ बरुण कुमार की अगुवाई में करीब 100 पुलिस कर्मियों ने इस CASO ऑपरेशन मौजूद रहे। इस मामले में डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के दिशा निर्देश पर आज वीरवार को 100 के करीब पुलिस कर्मियों को साथ लेकर थाना सिटी साउथ के अंतर्गत इंद्रा कॉलोनी , साधावाला बस्ती , विद्यांत नगर के ड्रग हॉटस्पॉट एरिया में CASO ऑपरेशन चलाया गया। चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई कई लोगों को पूछ ताछ कि गई । संदिग्ध वाहनों की भी चेकिंग की गई। उहोंने ने बताया कि इसी तरहां समय समय पर कासे आपरेशन चलाया जाएगा आम जनता से अपील की कि नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए वे पुलिस विभाग का सहयोग करें। यदि किसी के पास नशे तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी हो तो वे तुरंत मोगा पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 96568-96568 या सेफ पंजाब हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।