{"_id":"6a81ac5ae7f96582cd01e81d","slug":"video-number-of-fir-booths-increased-in-kotkapura-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में बढ़ी एसआईआर बूथों की संख्या, कांग्रेस नेता ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में बढ़ी एसआईआर बूथों की संख्या, कांग्रेस नेता ने दी जानकारी
कोटकपूरा में एसआईआर अभियान के तहत वर्ष 2026 की ड्राफ्ट वोटर सूचियां जारी कर दी गई हैं। कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या 167 से बढ़कर 179 हो गई है, जिसके चलते कई बूथों के नंबर बदले गए हैं। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज अजयपाल सिंह संधू ने मतदाताओं से अपील की है कि उन्हें नए बूथ नंबरों को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता और संबंधित बीएलओ वही हैं, केवल बूथ नंबर में बदलाव हुआ है।
उन्होंने बताया कि कोटकपूरा क्षेत्र का मतदाता अपना नया बूथ नंबर जानने के लिए उनके दफ्तर में संपर्क कर सकता हैं। उन्हें एक मिनट में संबंधित वोटर लिस्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। संधू के अनुसार, कोटकपूरा में एसआईआर से पहले कुल 1,71,823 वोट थे। इनमें 11,736 मृतक अथवा शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के वोट तथा 9,919 अनमैप्ड वोट शामिल थे। अब एसआईआर के बाद कुल 1,50,168 वोट रह गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।