{"_id":"6862366cad3444eefd01ecec","slug":"video-paddy-arbi-and-moong-crops-submerged-due-to-rain-water-in-mamdot-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट में बारिश के पानी से धान, अरबी व मूंगी की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में बारिश के पानी से धान, अरबी व मूंगी की फसल डूबी
फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट में बारिश के पानी से लगभग 50 एकड़ से ज्यादा धान, अरबी व मूंगी की फसल डूबने से खराब हो गई है। किसान जनरल सिंह वासी गांव राऊके हिठाड़ का कहना है कि उसकी धान की फसल बारिश के पानी में पूरी तरह डूब गई । खेत में दो से तीन फुट पानी भरा हुआ है। इसी तरह किसान जोगिंदर सिंह का कहना है कि उसकी अरबी व धान की फसल बारिश के पानी में डूब गई। किसान दिलीप सिंह वासी खुंदड़ हिठाड़ व किसान रोशन सिंह वासी हजारा सिंह वाला का कहना है कि उन्होंने जमीन ठेके पर लेकर धान की फसल लगाई थी , जो बारिश के पानी में डूब गई और खराब हो गई। क्योंकि खेतों में दो से तीन फुट बारिश का पानी भरा हुआ है। जो लगभग 12 दिन तक खेतों में से नहीं निकलेगा। उनका कहना है कि अरबी की फसल और मुंगी की फसल भी पानी में डूब कर खराब हो गई है । तेज आंधी चलने से पशुओं का हरा चारा भी जमीन पर बिछ गया और पानी में डूब गया। अब वो चारा भी पशुओं के खाने लायक नहीं रह गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए ताकि वह दोबारा से धान की फसल लगा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।