Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Soldier turns out to be a robber! Pulled off a major heist at a jewelry shop in broad daylight at gunpoint alongside his brother and an accomplice; police make sensational revelation
{"_id":"6a68966052954ff3220d7da0","slug":"video-soldier-turns-out-to-be-a-robber-pulled-off-a-major-heist-at-a-jewelry-shop-in-broad-daylight-at-gunpoint-alongside-his-brother-and-an-accomplice-police-make-sensational-revelation-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"फौजी निकला लुटेरा! भाई और साथी संग पिस्टल की नोक पर दिन दिहाड़े ज्वैलरी शॉप में डाली बड़ी डकैती, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी निकला लुटेरा! भाई और साथी संग पिस्टल की नोक पर दिन दिहाड़े ज्वैलरी शॉप में डाली बड़ी डकैती, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
मोगा पुलिस ने 21 जुलाई को अजीतवाल क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान दिन दिहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय सेना का मौजूदा सिपाही भी शामिल है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फौजी, उसका सगा भाई और उनका एक अन्य साथी शामिल है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था और उसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार (नंबर PB77-0097), करीब डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक किरपान बरामद की है।
इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को अजीतवाल क्षेत्र में दिन दिहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर एक ज्वैलरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह और पवित्र सिंह निवासी गांव रामूवाला नवा, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक कार (नंबर PB77-0097), डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक कृपाण बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि सुखदीप सिंह भारतीय फौज में नौकरी करते हे और कोलकाता में पोस्टिंग हे छुट्टी में घर आया था। उन्होंने बताया इनके उच्च अधिकारी सूचना दे दिया गया। तीनों आरोपियों पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं हे। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया आगे जांच जारी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।