{"_id":"6a48ff24a988926088088f82","slug":"video-theft-at-retired-army-captains-house-in-ferozepur-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर चोरी, वारदाज को अंजाम देकर घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर चोरी, वारदाज को अंजाम देकर घर में लगाई आग
फिरोजपुर के मल्लांवाला थाना क्षेत्र के गांव चूचक विंड में एक रिटायर्ड आर्मी कप्तान के घर में चोरी करने के बाद आरोपियों ने आग लगा दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित 73 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र जंगीर सिंह वासी गांव चूचक विंड ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड कप्तान हैं।
उन्होंने बताया कि 2-3 जुलाई की रात करीब एक बजे पड़ोसी दीपक का फोन आया कि उनके घर से आग की लपटें निकल रही हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर में आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर की जांच की।
दर्शन सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मुंह ढके हुए घर में घुसता दिखाई दिया। आरोपी घर से करीब दो तोले सोना, दो लाख रुपये नकदी और एक आईफोन-16 लेकर फरार हो गया।
इसके बाद में फुटेज को बड़ी स्क्रीन पर देखने पर आरोपी की पहचान गांव के ही जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा पुत्र निर्मल सिंह के रूप में हुई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने चोरी करने के बाद उनके घर में आग लगा दी, जिससे उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। मल्लांवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसप्रीत सिंह उर्फ जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।