{"_id":"687f39d719b9686d890b29ef","slug":"video-three-houses-burgled-in-one-night-in-kapurthala-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में एक रात में तीन घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने एक रात में राजीव गांधी एन्क्लेव कॉलोनी में तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की कुछ वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई और कैमरों के अनुसार ये तीनों घटनाएं रात 2 बजे के बाद हुई। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिब्बा की अध्यापिका सतीश कुमारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ तीन दिन के लिए शहर से बाहर रिश्तेदारों के पास गई हुई थी। मंगलवार सुबह कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर चोरी की घटना का पता चला तो उन्होंने अपने मोबाइल पर घर में लगे कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोरों ने उनके घर पर भी धावा बोल दिया है। चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ कुछ नकदी भी लेकर फरार हो गए, जिससे करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरे पीड़ित इब्बन स्कूल में अध्यापक करमजीत गिल ने बताया कि उनके भाई जसप्रीत गिल का घर भी उनके साथ ही कॉलोनी में है और बीती रात उनकी माता कमलजीत जो कि अपने भाई के साथ रहती हैं, हमारे घर आई हुई थीं और भाई का घर बंद था, जिसे चोरों ने निशाना बनाया और उन्होंने ताले तोड़कर गहने और नकदी समेत करीब 7 लाख रुपये चोरी कर लिए। तीसरी चोरी की वारदात राजीव गांधी एन्क्लेव कॉलोनी में ही एक बंद घर में हुई। कॉलोनी वालों के अनुसार यहां रहने वाले परिवार के सदस्य करीब एक-दो महीने के लिए बेंगलुरू गए हुए हैं और चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर अंदर से भी नकदी और गहने चोरी कर लिए, जिसके बारे में अधिक जानकारी मकान मालिक के बेंगलुरू से लौटने पर ही पता चल पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।