Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Torrential rains in Faridkot district bring cheer to farmers, while heaps of garbage in the city become a cause of trouble.
{"_id":"6a70a26dad883691090eb4ad","slug":"video-torrential-rains-in-faridkot-district-bring-cheer-to-farmers-while-heaps-of-garbage-in-the-city-become-a-cause-of-trouble-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट जिले में मूसलाधार बारिश, किसानों के चेहरे खिले, शहर में कूड़े के ढेर बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट जिले में मूसलाधार बारिश, किसानों के चेहरे खिले, शहर में कूड़े के ढेर बने परेशानी का सबब
फरीदकोट जिले में सोमवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लंबे समय से उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश को खेती के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है और किसानों का कहना है कि इससे धान की फसल को अच्छा फायदा मिलेगा तथा सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। हालांकि, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश राहत लेकर आई, वहीं शहरी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आईं। नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों की पिछले 26 दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। बारिश का पानी इन कूड़े के ढेरों में भरने से दुर्गंध फैलने लगी है और गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद फरीदकोट जिले में यह दूसरी मूसलाधार बारिश है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। दूसरी ओर, शहरवासियों ने नगर कौंसिल से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ताकि बरसात के मौसम में गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहने के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है और लगातार हो रही बारिश ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।