{"_id":"6a982aa300ffa351610a7017","slug":"video-video-of-bathinda-aap-mla-son-goes-viral-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में आप विधायक के बेटे का वीडियो वायरल, एसडीओ को फोन लगाकर बोला- यहां फर्जी मोटर कनेक्शन, मत डालना रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा में आप विधायक के बेटे का वीडियो वायरल, एसडीओ को फोन लगाकर बोला- यहां फर्जी मोटर कनेक्शन, मत डालना रेड
भुच्चो मंडी के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मास्टर जगसीर सिंह के बेटे हरसिमरन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिना किसी संवैधानिक पद के बिजली बोर्ड के एसडीओ को आदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में हरसिमरन सिंह एसडीओ से कह रहे हैं कि गांव हररायपुर में छप्पड़ के पास चल रहे फर्जी मोटर कनेक्शन को न उखाड़ा जाए और उस गांव में आने से मना कर रहे हैं। इस संबंध में विधायक के बेटे का कहना है कि "सांझे काम के लिए सब कुछ जायज है।"
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हाल के दिनों का बताया जा रहा है। वीडियो में आप विधायक का बेटा हरसिमरन सिंह गांव हररायपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक के दौरान बिजली बोर्ड के एसडीओ को फोन पर निर्देश दे रहा है। उसने एसडीओ से कहा कि गांव में छप्पड़ के पास एक फर्जी मोटर कनेक्शन चल रहा है, उसे उखाड़ा न जाए। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि गांव में कुंडी कनेक्शन पकड़ने के लिए नहीं आना है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विधायक का बेटा आगामी विधानसभा चुनावों में वोट हासिल करने के उद्देश्य से बिजली चोरी को बढ़ावा दे रहा है और बिजली चोरी करने वालों को बचाने का प्रयास कर रहा है।
जब इस वायरल वीडियो के संबंध में आप विधायक के बेटे हरसिमरन सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि "सांझे काम के लिए सब कुछ जायज है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।