{"_id":"6a6c151e6446082968093633","slug":"video-zira-police-reunited-a-minor-child-with-his-family-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा पुलिस ने नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा की थाना सदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 13 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार से मिला दिया। एएसआई गगनदीप सिंह ने बताया कि गांव हरदास निवासी गुरनूर किसी कारणवश घर से निकलकर तलवंडी भाई रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। वहां से वह अपनी बुआ के पास जाने के लिए निकला, लेकिन बाद में फिरोजपुर पहुंच गया। फिरोजपुर में वह एक अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर हिमाचल प्रदेश चला गया।
पुलिस ने बच्चे की जानकारी सोशल मीडिया और विभिन्न पुलिस वेबसाइटों पर सांझा की थी तथा लोगों से सूचना मिलने पर संपर्क करने की अपील की थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बच्चे के संबंध में थाना सदर जीरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया और उसे परिवार के हवाले कर दिया।
परिजनों ने पंजाब पुलिस और एएसआई गगनदीप सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय रहते बच्चे के मिलने से उनका परिवार बेहद खुश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।