Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Firing in Sultanpur Lodhi Youth injured after being shot in face
{"_id":"6a82ca77365d90dfe2012b49","slug":"video-firing-in-sultanpur-lodhi-youth-injured-after-being-shot-in-face-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर लोधी में फायरिंग, चेहरे पर गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर लोधी में फायरिंग, चेहरे पर गोली लगने से युवक घायल
सुल्तानपुर लोधी के गांव सरदुल्लापुर में रविवार देर रात 25 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने सुखदीप सिंह पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसके चेहरे पर बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सुखदीप सिंह के भाई ने बताया कि इससे पहले भी उसके भाई पर हमला करने की कोशिश हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। थाना कबीरपुर के एसएचओ एसआई मलकीत सिंह ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।