Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, the police themselves placed a blue drum inside a house, then conducted a raid and recovered it.
{"_id":"69d9ed31fdbd40f2870052a2","slug":"video-in-jalandhar-the-police-themselves-placed-a-blue-drum-inside-a-house-then-conducted-a-raid-and-recovered-it-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पुलिस ने खुद नीला ड्रम घर के अंदर रखा, रेड कर बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में पुलिस ने खुद नीला ड्रम घर के अंदर रखा, रेड कर बरामद किया
जालंधर के कस्बा शाहकोट थाने में नाै अप्रैल को केस नंबर-90 दर्ज किया गया था। जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। लेकिन अब सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठा रही है।
फुटेज में दिखाई देता है कि एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिसकर्मी खुद नीला ड्रम उतारकर घर के अंदर ले जा रहे हैं। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग मिलकर उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसकर्मी 4 वर्दी में और 3 सादे कपड़ों में कैमरे में कैद हुए। महज 13 मिनट के भीतर कार्रवाई दिखाकर ड्रम को सील कर वापस गाड़ी में रख लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय रेड हुई, उस वक्त आरोपी अकरम घर पर मौजूद नहीं था।
दर्ज केस में उल्लेख है कि एक्साइज स्टाफ के एएसआई की सूचना पर टीम ने तूड़ी वाले कमरे से 35 लीटर लाहन बरामद की और आबकारी एक्ट की धारा-61 के तहत केस दर्ज किया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि अकरम एक मजदूर और सियासी कार्यकर्ता है, जिस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
मामला तूल पकड़ने के बाद डीआईजी नवीन सिंगला ने कहा है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिस टीम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और एसएसपी से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।