{"_id":"69d8e698f7f1df2c36087b98","slug":"video-speeding-car-hits-father-and-son-on-bike-in-jalandhar-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को उड़ाया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को उड़ाया, देखें वीडियो
Ankesh Kumar
Updated Fri, 10 Apr 2026 05:31 PM IST
जालंधर के चुग्गिती चौक के पास बिजली घर के बाहर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 47 वर्षीय विजय कुमार खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े, जबकि उनका बेटा भी गिरकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने तुरंत बच्चे को गोद में उठाकर पानी के छींटे मारे, जिसके बाद उसे होश आया। घायल विजय कुमार को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ग्रे रंग की थी और चुग्गिती फ्लाईओवर की ओर से आ रही थी।
सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और ट्रैफिक को सुचारू किया। थाना रामामंडी के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।