{"_id":"6abe52d1f32773d0640d6124","slug":"video-aap-leader-deepak-bali-expresses-grief-over-the-death-of-rajnish-sehgal-at-the-bjp-rally-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा रैली में रजनीश सहगल की मौत पर आप नेता दीपक बाली ने जताया दुख, एलपीयू मामले में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा रैली में रजनीश सहगल की मौत पर आप नेता दीपक बाली ने जताया दुख, एलपीयू मामले में सीबीआई जांच पर उठाए सवाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली के दौरान भाजपा के कैंट हलके से जुड़े नेता रजनीश सहगल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। रजनीश सहगल के परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे पंजाब आप महासचिव दीपक बाली ने एलपीयू में हुए छात्र विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े कुछ मुद्दों को कथित तौर पर दबाया जा रहा था और इसी वजह से युवाओं में गुस्सा बढ़ा। बाली ने कहा कि युवाओं का आक्रोश एक साथ सामने आया और मामला हिंसक रूप ले गया। सीबीआई जांच की मांग पर बाली ने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है और जांच चल रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्रों का प्रदर्शन चल रहा था और पुलिस उन्हें रोकने पहुंची थी, तब सीबीआई जांच की मांग क्यों नहीं की गई। उनका कहना था कि अब जब छात्र शांत हो चुके हैं तो सीबीआई जांच की बात सामने आ रही है। एलपीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बाली ने कहा कि यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा और पाबंदियां हैं, ऐसे में बाहरी लोगों के अंदर पहुंचने के दावे की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक मित्तल को छात्रों और मैनेजमेंट से जुड़ी कमियों पर ध्यान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।