Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Chain snatching suspect arrested, stolen gold chain and locket not recovered; leg broken while fleeing
{"_id":"6a64bf96ff6f52f0420cb1d3","slug":"video-chain-snatching-suspect-arrested-stolen-gold-chain-and-locket-not-recovered-leg-broken-while-fleeing-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और लॉकेट नहीं मिले; भागते समय पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और लॉकेट नहीं मिले; भागते समय पैर टूटा
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने लूट और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर एडीसीपी सिटी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-7 की टीम ने इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार किया।मामला 20 जून का है, जब विवेक अरोड़ा निवासी ऑर्किड टावर, बेली व्यू ग्रीन्स अपार्टमेंट, जालंधर ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी पत्नी संदीप कौर अरोड़ा सुबह शहीद उधम सिंह नगर एक्सटेंशन में जानवरों को पानी पिलाने गई थीं। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवकों ने उनकी बाईं बांह पर तेजधार हथियार से हमला कर गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए थे जांच के दौरान आरोपियों की पहचान राजा उर्फ दीपा निवासी स्टाफ कॉलोनी, सिविल अस्पताल, जालंधर तथा राजन कुमार निवासी मित्तू बस्ती, जालंधर के रूप में हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिम्स अस्पताल टी-पॉइंट के पास से आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि लूटी गई सोने की चेन बरामद की जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।