{"_id":"6aeb168f72d75d970d079ac1","slug":"video-deadly-attack-on-two-youths-in-jalandhar-rural-area-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर देहात में दो युवकों पर जानलेवा हमला, बाइक लेकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर देहात में दो युवकों पर जानलेवा हमला, बाइक लेकर फरार हुए बदमाश
जालंधर देहात के शाहकोट क्षेत्र के गांव रामे में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हमलावरों ने दो युवकों को गांव के बाहर घेर लिया और उन्हें जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोलियां चलाईं। दोनों युवकों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हमलावर उनका सीटी-100 मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद किया।
तीन साल पुरानी रंजिश को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस को दिए बयान में गांव रामे निवासी बलराज सिंह पुत्र बगीचा सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के ही जसवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।