{"_id":"6aeb1566227833053b06a261","slug":"video-fraud-with-man-in-jalandhar-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर देहात में एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 30 हजार रुपये की ठगी, दो शातिर सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर देहात में एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से 30 हजार रुपये की ठगी, दो शातिर सीसीटीवी में कैद
जालंधर देहात में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले शातिरों का मामला सामने आया है। भोगपुर के नजदीकी कस्बे पचरंगा में स्थित केनरा बैंक के एटीएम में दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को कथित तौर पर अपना निशाना बनाया और उसका एटीएम कार्ड बदलकर फरार हो गए। इस घटना के बाद बुजुर्ग के खाते से 30 हजार रुपये निकलने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जंडीर गांव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति पचरंगा स्थित केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसकी मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों संदिग्धों के चेहरे दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बाद में बुजुर्ग को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने बैंक से संपर्क कर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया।लगातार सामने आ रही एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। एटीएम से पैसे निकालते समय किसी अनजान व्यक्ति को अपना कार्ड न दें, पिन साझा न करें और लेनदेन के बाद खाते का बैलेंस जरूर जांचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।