{"_id":"6aeb1693f049f211c209c9da","slug":"video-in-phillaur-a-goods-laden-canter-truck-overturned-after-hitting-a-divider-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिल्लौर में सामान से भरा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्लौर में सामान से भरा कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलटा, बाइक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जालंधर के कस्बा फिल्लौर में जीटी रोड पर फिल्लौर की ओर उतरने वाले कट के पास वेरका का सामान लेकर जा रहा एक कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक सहित किसी को भी चोट नहीं आई। फिल्लौर पुलिस स्टेशन से मिली सूचना के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के इंचार्ज सरबजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक ने बताया कि कट से नीचे उतरते समय सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में अंधेरा और धुंध होने के कारण उसे डिवाइडर दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स टीम ने सबसे पहले सुरक्षा के मद्देनजर सड़क पर सेफ्टी कोन लगाए और इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे हुए कैंटर को सीधा करवाकर सड़क से किनारे हटवाया। टीम की तत्परता से यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल करवा दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।