{"_id":"689850f135c1bc8749085bbb","slug":"video-four-accused-arrested-for-murder-of-youth-in-jalandhar-2025-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में युवक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर थाना शाहकोट पुलिस ने गांव कंगना में युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि आकाशदीप सिंह उर्फ राजा निवासी गांव कंगना जालंधर ने बयान दर्ज करवाए थे कि गांव कगना में माता रानी का जागरण था। वह अपने भाई करणदीप उर्फ नंदू और चाचा के लड़के अर्शदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी कगना के साथ जागरण में लंगर की सेवा करता था। 29 जुलाई को सुबह करीब 5:30 बजे उसका भाई करणदीप उर्फ नंदू स्टेज से अपना मोटरसाइकिल लेने गया तो अभिषेक घारू उर्फ अभि, गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू, अनमोलप्रीत सिंह, विशाल सिंह उर्फ भोला ने करणदीप उर्फ नंदू को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर घायल कर दिया। करणदीप उर्फ नंदू की 6 जुलाई को सत्यम अस्पताल जालंधर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रंजिश के कारण जागरण के दौरान उनका मामूली विवाद था। मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ कालू पुत्र भूपिंदर सिंह, निवासी कगना, थाना शाहकोट, विशाल सिंह उर्फ भोला पुत्र रौनकी राम, निवासी ईसेवाल, अभिषेक घारू उर्फ अभि अनमोलप्रीत सिंह निवासी कगना, जालंधर को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।