{"_id":"6a3414d6efc62b4a14040b32","slug":"video-fraud-woman-arrested-in-jalandhar-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पकड़ी गई ठग महिला, सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाती थी शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पकड़ी गई ठग महिला, सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाती थी शिकार
जालंधर हाइट्स-3 में खुद को उच्च प्रशासनिक अधिकारी बताकर सरकारी नौकरियां दिलाने का झांसा देने वाली महिला को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पूजा ठाकुर के रूप में हुई है, जिस पर डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, एएसआई, कांस्टेबल और नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप लगे हैं।
पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह ने 200 से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव सूरी ने बताया कि एजीआई फ्लैट्स में रहने वाली डॉक्टर मनमहक की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, पूजा ठाकुर ने दावा किया था कि उसकी होम मिनिस्ट्री में ऊंची पहुंच है और वह सरकारी विभागों में नौकरी लगवा सकती है। इसी भरोसे में आकर कई लोगों ने उसे लाखों रुपये ट्रांसफर किए।
जांच में सामने आया कि वह एएसआई की नौकरी के लिए तीन लाख रुपये, कांस्टेबल और नर्स की नौकरी के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और डॉक्टर की नौकरी के लिए भी डेढ़ लाख रुपये वसूलती थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर, नकली सरकारी पहचान पत्र, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।