{"_id":"6a33bd2f05f0a14f540b2d52","slug":"video-encroachment-cleared-from-pond-land-21-illegal-houses-demolished-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: दौराला में तालाब की भूमि से हटाया अतिक्रमण, 21 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दौराला में तालाब की भूमि से हटाया अतिक्रमण, 21 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
दौराला के दादरी गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 अवैध मकानों को ध्वस्त करा दिया। अभियान के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
सरधना उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए गए थे। प्रशासन की ओर से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया।
इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। बुलडोजर की सहायता से 21 अवैध निर्माणों को हटाकर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।