Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar CIA arrested two smugglers with 1.1 kg heroin, cases registered against them earlier also
{"_id":"6a71f0fa2e02f5a8cc09e6ad","slug":"video-jalandhar-cia-arrested-two-smugglers-with-11-kg-heroin-cases-registered-against-them-earlier-also-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर सीआईए ने 1.1 किलो हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार किए, पहले भी दर्ज हैं के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर सीआईए ने 1.1 किलो हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार किए, पहले भी दर्ज हैं के
सीआईए स्टाफ, पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर की गई। कमिश्नर ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम महिक रेस्टोरेंट टी-पॉइंट, जमशेर रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़कर जाने लगे। शक के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली गई। एसीपी अमरबीर सिंह की मौजूदगी में दोनों के बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ एकम, निवासी ब्यास जिला अमृतसर और पवित्र सिंह उर्फ लाडी निवासी गांव दादूवाल जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कपूरथला में मामला दर्ज है, जबकि उसके खिलाफ एक अन्य पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज है।
फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, हेरोइन सप्लाई नेटवर्क और इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।