Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Four people, including Sandeep Pahwa, have been named in the case of firing on the excise team in Jalandhar.
{"_id":"6a72c93c4a27d8104004a196","slug":"video-four-people-including-sandeep-pahwa-have-been-named-in-the-case-of-firing-on-the-excise-team-in-jalandhar-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग केस में संदीप पाहवा समेत चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में एक्साइज टीम पर फायरिंग केस में संदीप पाहवा समेत चार नामजद
अवैध शराब की बरामदगी के लिए गई एक्साइज टीम पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा मामला दर्ज किया है। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 307 (हत्या का प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी कर्मचारियों पर हमला व ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस ने संदीप पाहवा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाले सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोलियां लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थीं या अवैध हथियार का इस्तेमाल किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्साइज टीम ने बोनी को गिरफ्तार कर अवैध शराब बरामद की थी। इसी दौरान दूसरा गुट मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प के बाद फायरिंग शुरू हो गई। घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।