{"_id":"6989cde1c63e93af380cdfbf","slug":"video-municipal-corporation-and-traffic-police-seize-goods-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने कब्जे में लिया सामान, खूब हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने कब्जे में लिया सामान, खूब हंगामा
श्री गुरु रविदास महाराज के अवसर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगाया गया था। मेले की समाप्ति होने के बावजूद फड़ी वालों द्वारा रास्ते को खाली नहीं किया जा रहा था। हालांकि प्रशासन द्वारा उन्हें रास्ता खाली करने के लिए समय और चेतावनी भी दी गई थी। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां सामान जब्त करके ले जा रही नगर निगम की गाड़ी के आगे आकर महिला खड़ी हो गई और गाड़ी को रोकने की कोशिश की। हालांकि प्रशासन के कर्मियों द्वारा उसे हटाकर सामान को जब्त करके नगर निगम ले जाया गया। नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि श्री गुरु रविदास चौक से लेकर वडाला चौक तक यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले दुकानदारों द्वारा चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद दुकानों को रास्ते से हटाया नहीं गया। जिसको लेकर आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को लेकर लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। उन्होंने कहा कि सामान को इकट्ठा करने में उन्हें 4 दिन का समय लग जाता है। ऐसे में वह सामान को इकट्ठा करके आज पैक कर रहे थे कि नगर निगम टीम द्वारा उनके पैक किए सामान को कब्जे में ले लिया गया है। फड़ी वालों ने कहा कि वह मेले में उतने कमाई नहीं कर पाए है, जितने से ज्यादा का सामान नगर निगम की टीम लेकर चली गई है। फड़ी वालों ने माना कि उन्हें रविवार का समय दिया गया था और वह आज सामान को पैक करके ले जा रहे थे कि नगर निगम की टीम ने उनका सामान जब्त कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।